*विख्यात कुश्ती कोच कृपाशंकर बिश्नोई राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार 2018 से सम्मानित होंगे*

Media Update

मुंबई : मध्यप्रदेश के विख्यात पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई को अर्जुन और विक्रम पुरस्कार के बाद राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय मीडिया रत्न” पुरस्कार 2018 के लिए नामांकित किया गया है | यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष ग्राउंड जीरो पर कार्य करने वाले पत्रकारों व मीडिया कर्मियों की और से उन महानुभावों को दिया जाता है | जो पत्रकारों व मीडिया कर्मियों के बीच हमेशा रहते हैं और पत्रकारों व मीडिया कर्मियों को अपने कार्य करने मैं हर संभव सहयोग देते हैं | जिस कारण पत्रकारों व मीडिया कर्मियों को अपना कार्य करने मैं आसानी रहती है | पत्रकारो की मदद व पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह अवार्ड उन्हें दिया जाएगा | यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार समिति के अध्यक्ष रेहाना परवीन ने पत्रकार वार्ता के दौरान मुंबई मे पत्रकारों को बताया |

समिति के अध्यक्ष रेहाना परवीन ने बताया की मीडिया प्रेस क्लब द्वारा दिया जाने वाला राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2018 पुरस्कार के लिए भी सभी नामों की घोषणा कर दी गई है जिसमे फिल्म दंगल में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ महिला अभिनेत्रियों को कुश्ती के गुर सिखाने वाले अंतराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी व भारतीय महिला कुश्ती टीम के कोच कृपाशंकर बिश्नोई के नाम को समिति ने संयुक्त रूप से सहमति के बाद नामांकित किया है | रेहाना परवीन ने आगे बताया राष्ट्रीय मीडिया रत्न पुरस्कार समिति को प्रथम चरण में देश भर के 2167 पत्रकारों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 252 महानुभावों का नाम सिफारिश किया था। जिसमे दूसरे चरण में सबसे अधिक पसंद करने वाले महानुभाव वोटिंग आधार पर सबसे अधिक वोट पाने वाले 45 महानुभाव व विभागों का चयन हुआ जिन्हे राष्ट्रीय मीडिया रत्न 2018 पुरस्कार से सम्मानित सोमवार 26 सितम्बर 2018 को नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा ।

कृपा शंकर पटेल बिश्नोई न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उन पहलवानों में गिने जाते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में सफलता के झंडे गाड़े हैं। कृपा शंकर पटेल बिश्नोई ने अनगिनत अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कुश्ती के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर अब तक 11 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर, उन्होंने अपनी जेब में 25 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वह पृथ्वी के पहले पहलवान थे जिन्होंने विभिन्न कुश्ती शैलियों (फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन शैली) में एकल प्रतियोगिता में दो स्वर्ण जीते थे। यह उपलब्धि 2005 कॉमनवेल्थ में की गई थी