Delhi State Karate Championship 2023 in Broadways School Uttam Nagar

General News

भारतीय खेल उत्थान ट्रस्ट खेलों को जमीनी स्तर पर प्रोत्साहित करना चाहता है। ट्रस्ट के चेयरमैन श्री ओमकार सिंह द्वारा श्री कशिश वर्मा को राष्ट्रीय खेल प्रमुख नियुक्त किया गया है। जिनके माध्यम से ट्रस्ट पूरे देश भर में कराटे, ताइक्वांडो, रोप स्किपिं, लाठी, खो खो, एवं कुश्ती जैसे खेलों को लेकर शुरुआत कर रहा है। ट्रस्ट देश भर में विभिन्न खेलों को लेकर एक नेशनल लीग का आयोजन करने जा रहा हैl जिसे जनवरी 2024 में शुरू किया जायेगा l भारतीय खेल उत्थान ट्रस्ट ने दिल्ली स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2023 -24 दिनांक 5 नवंबर 2023 को बिंदापुर स्थित ब्रॉडवेज पब्लिक स्कूल में की गयी। कशिश वर्मा जी के अथक प्रयास से दिल्ली के जाने-माने कराटे कोच, ट्रेनर्स एवं बड़ी संस्थाओं के संचालकों ने अपने बच्चों को बढ़ा चढ़ा कर हिस्सा दिलवाया। इस चैंपियनशिप में लगभग 300 बच्चों ने हिस्सा लिया। क्लब इस प्रकार है एनकेजी स्पोर्ट्स क्लब, दादा देव कराटे क्लब,पालम अकादमी आफ शीतो रियो कराटे, सिसफा मार्शल आर्ट,
अल्फा शॉटोकन, शाओ कानो मार्शल आर्ट क्लब, डब्लू एस एस के ए आई, आर वी आर कराटे क्लब एवं जय मार्शल आर्ट। उपरोक्त दी गई फोटो में बाएं से दाएं विनीत कुमार मौर्य, आर्यन ठाकुर, कशिश वर्मा (राष्ट्रीय खेल प्रमुख), नितिन गोयल, दिनेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, ओमकार सिंह (चेयरमैन), कपिल कुमार, रविंदर दहिया, सुशील कुमार एवं अन्य क्लब के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिन बच्चों ने गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल लिया है उनको मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई। जो की नेशनल लीग वन में दिल्ली को जिताने की कोशिश करेंगे उन सभी बच्चो को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
अभी यह दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप रुकी नहीं है जिसे दिसंबर से जनवरी महीने में ताइक्वांडो, रोप स्किपिं, लाठी, खो खो, एवं कुश्ती का आयोजन करेंगे जो है। सभी खिलाड़िओ से विन्रम निवेदन है हिस्सा लेना के लिए हमारी वेबसाइट पर लॉगिन करें – https://www.bharatiyakhel.org/
WhatsApp Image 2023 11 06 at 20.38.59 300x225